Short and Sweet 2 Line Love Shayari in Hindi

दोस्तों, प्यार एक खूबसूरत एहसास है जिसे हर कोई अपने खास इंसान के साथ साझा करना चाहता है। अगर आप भी अपने दिल की बात कम शब्दों में लेकिन दिल को छू लेने वाले अंदाज में कहना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहाँ हमने 2 Line Love Shayari in Hindi का शानदार संग्रह साझा किया है, जिनकी मदद से आप अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। साथ ही आपको खूबसूरत Love Shayari Images भी मिलेंगी, जिन्हें आप डाउनलोड करके अपने Girlfriend, Boyfriend या किसी खास व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं।

Love Shayari 2 Line in Hindi

  • जब तक आसमान में सितारे रहेंगे,
    हम सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे रहेंगे!
  • गुस्सा होने के बाद भी केयर करना,
    यही तो होता है सच्चा प्यार मेरी जान!
  • चुरा के दिल वो मुठ्ठी में दबाएँ बैठे हैं,
    बहाना ये बनाते हैं कि मेंहदी लगाएँ बैठे हैं!
  • मैं गलती करूँ तब भी मुझे सीने से लगा ले,
    कोई ऐसा चाहिए जो मेरे हर नखरे उठाले!
  • काश तुम कभी जोर से गले लगाकर कहो,
    डरते क्यों हो पागल, तुम्हारी ही तो हूँ!

Read also this article: Heart-Touching Success Motivational Shayari in Hindi

2 Line Love Shayari – Cute & Sweet

  • हजारों की महफ़िल है, लाखों मेले हैं,
    जहाँ तुम नहीं वहाँ हम अकेले हैं!
  • वो दिन कब आएगा जब तुम कहोगे,
    “उठो जी, चाय पी लो, सुबह हो गई!”
  • दिन भर की थकान दूर हो जाती है,
    जब तुमसे अच्छे से बात हो जाती है!
  • तेरे दिल में ठिकाना चाहती हूँ,
    मैं कुछ लम्हे बिताना चाहती हूँ!
  • कैसे कह दूँ इश्क नहीं है तुमसे,
    मेरे लिए इश्क का मतलब ही तुम हो!

Two Line Love Shayari – Romantic & Heartfelt

  • काश ऐसा मुमकिन होता,
    मैं आपको सोचूँ और आप सामने आ जाओ!
  • ये जो मेरे अलावा तुम पर मरते हैं,
    वो मर क्यों नहीं जाते!
  • मेरी सांसों पर नाम बस तुम्हारा है,
    अगर मैं खुश हूँ तो ये एहसान तुम्हारा है!
  • मैंने देखा था बस एक नजर के खातिर,
    क्या खबर थी कि रग-रग में समा जाओगे तुम!
  • नींद चुराने वाले पूछते हैं सोते क्यों नहीं,
    इतनी ही फिक्र है तो फिर हमारे होते क्यों नहीं!

Read also this article: Cute and Romantic Propose Shayari in Hindi for Your Love

2 Line Love Shayari for Relationship

  • दो मुलाकात क्या हुई हमारी तुम्हारी,
    निगरानी में सारा शहर लग गया!
  • उसकी आंखें इतनी गहरी थी कि,
    तैरना आता था मगर डूब जाना अच्छा लगा!
  • सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा,
    जितना देखेंगे तुम्हें उतना ही प्यार आएगा!
  • सच्चा प्यार किसी भूत की तरह होता है,
    बातें तो सब करते हैं, देखा किसी ने नहीं!
  • बड़ी-बड़ी दुनिया, छोटे-छोटे रास्ते,
    बस हम जी रहे हैं सिर्फ तेरे वास्ते!

Shayari Love 2 Line – Fun & Playful

  • मरे तो लाखों होंगे तुझपर,
    मैं तो तेरे साथ जीना चाहता हूँ!
  • किसी ने पूछा इश्क हुआ था क्या,
    हमने मुस्कुरा कर कहा आज भी है!
  • आपके सिवा अब इस आंखों को,
    कोई और जचता नहीं!
  • भूल जाता हूँ मैं मंजिल का पता,
    जब घर से तुझे याद करके निकलता हूँ!
  • सुबह-सुबह हर पहर ये काम रह गया,
    इस ज़ुबान पे तेरा नाम रह गया!

Two Line Shayari Love – Deep Emotions

  • तू पसंद है मुझको, बस कहने से डरता हूँ,
    चोरी-चोरी बस तुझसे ही इश्क करता हूँ!
  • बिन तेरे मेरी हर खुशी अधूरी है,
    फिर सोच मेरे लिए तू कितनी जरूरी है!
  • तुमसे मिले हैं जबसे, जी चाहता है,
    कि अब बिछड़ जाए सबसे!
  • दुनिया को हर वक्त खुशी चाहिए,
    लेकिन मुझे हर खुशी में सिर्फ एक तू चाहिए!
  • छुपा लो मुझे अपने साँसों के दरमियाँ,
    कोई पूछे तो कह देना “जिंदगी है मेरी”!

Read also this article: Best Funny Bhabhi Shayari for Family Fun and Laughter

2 Line Love Shayari – Heart Touching & Emotional

  • आंखों से आंखें मिला मदहोश हो गए,
    हम हमारे न रह कर उसी के हो गए!
  • थाम लेना हाथ मेरा उस मोड़ पर,
    जब मुझे सिर्फ तुम्हारी जरूरत हो!
  • आपका साथ हम कुछ इस तरह निभाएंगे,
    आपके बुढ़ापे में हर कदम पर आपका साथ निभाएंगे!
  • काश इक दिन ऐसा भी आए कि हम तेरी बाहों में समा जाएँ,
    सिर्फ हम हो और तुम हो और वक्त ही ठहर जाए!
  • मुझे किसी महंगे तोहफे का इंतजार नहीं,
    बस मेरे जन्मदिन पर पहली बधाई तुम देना!
  • मैंने हर बार नई आंख से देखा तुझको,
    हर बार नया इश्क हुआ है मुझसे!
  • कभी नजर न लगे तेरी मुस्कान को,
    दुनिया की हर खुशी मिले मेरी जान को!
  • हर लम्हा तेरी याद का पैगाम दे रहा है,
    अब तो तेरा इश्क मेरी जान ले रहा है!
  • कोई अपना रिश्ता पूछे तो बता देना,
    दो दिलों में एक जान बसती है हमारी!
  • आपका साथ हम कुछ इस तरह निभाएंगे,
    हर परिस्थिति में हमेशा साथ रहेंगे!

Read also this article: Motivational Study Shayari in Hindi for Focused Learning

Conclusion

दोस्तों, प्यार का इजहार करने के लिए हमेशा लंबे शब्दों की जरूरत नहीं होती। कई बार सिर्फ दो लाइनें ही दिल की पूरी बात बयां कर देती हैं। इस पोस्ट में दी गई 2 Line Love Shayari in Hindi आपके जज्बातों को खूबसूरती से व्यक्त करने में मदद करेंगी और आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *